उत्तराखंडक्राइमखबरेहेल्थ

उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र से चार लड़कियां फरार, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून: क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में स्थित नशा मुक्ति केंद्र से चार लड़कियां फरार हो गईं हैं। चारों लड़कियों का नशा मुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा था। पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रकृति विहार टर्नर रोड पर में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र है। जहां चारों लड़कियों का इलाज चल रहा था। इन सभी को फरवरी में भर्ती कराया गया था। चारों लड़कियों का इलाज चल रहा था।

गुरुवार देर रात चारों लड़कियां मौका देखकर नशा मुक्ति केंद्र से भाग गईं। केंद्र संचालक ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वार्डन गुरुवार देर शाम एक लड़की से बात कर उसकी काउंसिलिंग कर रही थीं। इसी दौरान अन्य चारों युवतियां चुपके से बाहर निकल गईं। उन्होंने पहले केंद्र के गेट का ताला लगाया। इसके बाद गेट से कूदकर फरार हो गईं इनमें तीन लड़की देहरादून और एक रुड़की की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button