उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीतिवीडियो

VIDEO: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, उत्तराखंड में फिर बंद हो सकते हैं स्कूल

देहरादून: कोरोना महामारी के कारण उत्तराखंड में लम्बे समय बाद खुले स्कूल एक बार फिर बंद किये जा सकते हैं। शिक्षा अरविंद पांडेय ने यह बात कही है। बता दें कि, कैबिनेट ने 27 जुलाई को हुई बैठक में प्रदेश में कई महीनों से बंद स्कूलों को खोलने का फैसला लिया था। जिसके बाद 2 अगस्त से 9वीं से 12 वीं और 16 अगस्त से कक्षा 6 से 8वीं की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय किया गया।

इसी बीच नैनीताल हाईकोर्ट में स्कूल खोलने के खिलाफ हरिद्वार निवासी विजय पाल ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार ने बिना किसी तैयारी या योजना के कोरोनोवायरस महामारी के बीच में स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की आशंका का भी जिक्र किया। जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

वहीं अब शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि, सरकार कोर्ट को जवाब देगी। हाईकोर्ट का जो भी फैसला होगा सरकार उसका सम्मान करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि, जिस तरह की बातें तीसरी लहर को लेकर बताई जा रही हैं कि, तीसरी लहर आएगी, तो उसकी आहट को देखते हुए सरकार स्कूल बंद भी कर सकती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि, बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button