उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकल

उत्तराखंड : कांग्रेस को एक और झटका, दुर्गेश लाल बीजेपी में शामिल

देहरादून : चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया है। जी हां बता दें कि कुछ ही दिनों महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए दुर्गेश लाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है. आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में दुर्गेश लाल ने भाजपा का हाथ थामा।

आपको बता दें कि पुरोला विधानसभा सीट से दुर्गेश लाल 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे और 13000 से अधिक वोटों से हारे थे। वहीं इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था लेकिन अब ठीक चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा ने चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

अपने विधानसभा क्षेत्र पुरोला में दुर्गेश लाल की अच्छी पकड़ है। इसका फायदा 2022 में भाजपा को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button