
हरिद्वार। एडीजी प्रशासन ए.पी. अंशुमान द्वारा विधिवत उद्घाटन के उपरांत पुलिस लाइन ऋषिकुल का भ्रमण कर जवानों के आवासीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को कुंभ मेला -2027 को सफल बनाने हेतु क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक, सुरक्षा एवं फायर सर्विस की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए टीमवर्क, समन्वय और पूर्ण तत्परता के साथ ड्यूटी निभाने हेतु प्रेरित किया।



