उत्तराखंडपॉलिटिकलराजनीति

नाराजगी की खबरों के बीच सतपाल महाराज से मिले पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी नए मुख्यमंत्री होंगे। धामी आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे। बड़ी खबर ये मिल रही है कि धामी के साथ गढ़वाल मंडल से आने वाले किसी विधायक को उप मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। दरअसल धामी कुमाऊं मंडल से आते हैं ऐसे में क्षेत्रीय समीकरण को साधने के लिए बीजेपी गढ़वाल मंडल से एक उप मुख्यमंत्री भी बना सकती है और धामी के साथ ही उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

वहीं सू्त्रों के हवाले से बड़ी खबर ये भी मिल रही है कि धामी को मुख्यमंत्री बनाने से बीजेपी के कई विधायक नाराज हैं। इनमें वो विधायक शमिल हैं, जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। सतपाल महाराज की नाराजगी की ख़बरों के बीच पुष्कर सिंह धामी ने सतपाल महाराज से मुलाकात की। हालांकि उत्तराखंड बीजेपी नेता सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button