Dehradun

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान से प्रदेशभर में जनता के बीच जाएगी भाजपा : सीएम

देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ प्रेस वार्ता में सम्मिलित हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रेसवार्ता में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलने वाले प्रदेशव्यापी अभियान की जानकारी साझा की। दो चरणों में संचालित होने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी 13 जनपदों में पदयात्राओं और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विकासपरक नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा। प्रमुख पदयात्राएं :- 31 अक्टूबर-श्रीनगर गढ़वाल। 2 नवंबर-देहरादून, जहां दस हजार से अधिक लोगों की सहभागिता की अपेक्षा है।
3 नवंबर-रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है। चुनाव में हार मिलने पर संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाना कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं को गुमराह कर अराजकता फैलाने के प्रयासों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा, सुशासन और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए। कांग्रेस की प्रस्तावित न्याय यात्रा पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने उसे अपने शासनकाल के कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखने की चुनौती दी। वहीं, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पीड़ित के साथ खड़ी है और न्याय एवं निष्पक्षता सर्वोपरि हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button