Dehradun

*श्री बदरीनाथ धाम में मनाया गया नारद उत्सव*

*नारद शिला के निकट आज शनिवार कार्तिक संक्रांति के पुण्यकाल में महर्षि नारद की पूजा-अर्चना*

श्री बदरीनाथ धाम, 17 अक्टूबर। श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज शनिवार कार्तिक संक्रांति के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में नारद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव का आयोजन नारद शिला के निकट आज कार्तिक संक्रांति के पुण्यकाल में किया गया मान्यता है कि छ: माह श्री बदरीनाथ धाम में मानव पूजा तथा छ: माह देव पूजा का संपादन महर्षि नारद जी द्वारा किया जाता है कार्तिक संक्रांति पश्चात विजय दशमी के दिन श्री बदरीनाथ धाम के कपाट की बंद होने की तिथि भी घोषित हो जायेगी। जारी संदेश संदेश में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सभी श्रद्धालुओं को नारद उत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी है वहीं आज श्री बदरीनाथ धाम में मौसम सर्द हो गया है बदरीनाथ धाम में बारिश हो रही है तथा निकटवर्ती पर्वत श्रृंखलाओं में बर्फबारी शुरू हो गयी है।

नारद उत्सव समारोह के तहत सर्वप्रथम बदरीनाथ मंदिर परिसर में श्री गणेश पूजा तथा कलश पूजा हुई इसके पश्चात पवित्र अलकनंदा से जल कलश यात्रा श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंची इसके पश्चात बदरीनाथ मंदिर से शोभा यात्रा नारद कुंड पहुंची। जहां बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने नारद कुंड को साक्षी मानकर पूजा अर्चना की धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी डा रवीन्द्र भट्ट ने पूजा संपन्न की।

श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, श्रीराम डिमरी शोभा यात्रा में शामिल हुए तथा श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर तथा नारद कुंड एवं नारद शिला में आयोजित पूजा अर्चना में शामिल हुए इसके पश्चात तप्त कुंड के निकट नारद जी का अभिषेक संपन्न हुआ।

दिन में सामूहिक प्रसाद वितरण के पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया।इसी के साथ नारद उत्सव का समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में स्वामी धरणीधर जी महाराज, ,श्री बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, उपाध्यक्ष सुधाकर डिमरी, डिमरी पंचायत महामंत्री भगवती डिमरी, पंकज डिमरी विपुल डिमरी प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ अतुल डिमरी, तीर्थ पुरोहित अशोक टोडरिया,अमित पंवार हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button