उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

उत्तराखंड सरकार को आढ़े हाथों लेने आए कांग्रेस विधायक ने सुना दी रामकथा, कांग्रेस भी रह गई हैरान

देहरादून: उत्तराखंड में चुनावों का माहौल है। हर पार्टी अपनी दावेदारी पेश करने के लिए कुछ ना कुछ हथकंडे अपना रही है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड दौरे पर आए फरीदाबाद के पार्टी विधायक पंडित विजय नीरज शर्मा की प्रेस वार्ता बुलाई। कांग्रेस को भी नहीं पता था कि ये प्रेस वार्ता काफी चर्चा का विषय बन जाएगी।

दरअसल कांग्रेस भवन में फरीदपुर विधायक की प्रेस वार्ता बुलाई तो भाजपा सरकार पर धावा बोलने के लिए थी, मगर यहां तो मंजर कुछ और ही नजर आए। हुआ ये कि सरकार पर हमला बोलने आए विधायक रामकथा सुनाने लगे। बोले मैं किसी पर प्रहार नहीं करता हूं। कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा प्रेस वार्ता के सूत्रधार प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत और अच्छी तादाद में मीडिया कर्मी मौजूद थे। सरकार पर तीखा प्रहार होगा, ये सोच कर सबने कान लगा रखे थे। मगर अचंभा तब हुआ जब फरीदपुर विधायक ने रामकथा सुनानी शुरू कर दी।

रामायण के कुछ प्रसंग सुनाने के बाद मीडिया के सवालों ने उन्हें घेरना चाहा। वार्ता का मुख्य उद्देश्य पूछने पर विधायक ने कहा कि मैं किसी पर भी प्रहार नहीं करता हूं। जहां भी जाता हूं, कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में जरूर जाता हूं। इसके बाद ये भी कहा कि मेरी रामकथा अगर पसंद आई तो बहुत अच्छी बात है, दोबारा बुला लेना। नहीं पसंद आई तो तुलसीदास लिखकर गए हैं, जाकी रही भावना जैसी। बता दें कि इस घटनाक्रम के बाद आयोजक भी परेशान व हैरान नजर आए।

पंडित विजय नीरज शर्मा ने कहा कि वह सतपाल महाराज से मुलाकात करके आए हैं, क्योंकि वह संत हैं। इसके बाद सरकार पर उन्होंने बस ये कहा कि बार-बार मुख्यमंत्री बदलने से राज्य का बदलाव नहीं होगा। इनको सद्बुद्धि आए। साथ ही कहा कि प्रदेश को अंगद के पैर की तरह मजबूत कांग्रेस पार्टी की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button