उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड में यहां गिरी घर की छत, ऐसे बचे लोग

देहरादून: देहरादून में बड़े हादसे की खबर मिली है। रविवार को चौकी लक्ष्मण चौक के नजदीक शिवाजी मार्ग में एक मकान की छत गिर गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मदद की। राहत भरी बात ये है कि हादसे में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है।

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण चौक के नजदीक 176 शिवाजी मार्ग निवासी सुरेश चंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र के घर की छत गिर गयी। बताया गया कि मकान में सुरेश चंद उसकी पत्नी राधा तथा लड़का सुमित रहते हैं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नही था नही तो अनहोनी हो सकती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button