Dehradun

सीएम ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ एवं ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ एवं ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया और देवभूमि परिवार आईडी के सृजन की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि परिवार पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक परिवार को विशिष्ट पहचान प्रदान करते हुए ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा को साकार किया जाएगा। इससे सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी।
साथ ही विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 दस्तावेज के माध्यम से वर्ष 2047 तक उत्तराखण्ड को विकसित राज्य बनाने का दीर्घकालिक रोडमैप प्रस्तुत किया गया। इस विजन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के समग्र विकास, आधुनिक तकनीक, नवाचार और जनकल्याणकारी व्यवस्थाओं को नई दिशा देने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, विधायक श्रीमती सविता कपूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं दायित्वधारी दिनेश अग्रवाल जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button