उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा जन भावना के अनुरूप होगा भाजपा का घोषणा पत्र…..

देहरादून: विगत दिनों उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने अपने पाॅच वर्ष के कार्यकाल में किए गए जन उपयोगी कार्यों के क्रियान्वयन की नब्ज़ टटोलने के लिए एवं आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र और सरकार के लिए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सुझावों के आधार पर रोड मैप तैयार करने हेतु सभी 70विधान सभाओं में LED वैनों का संचालन किया गया था।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत आज जनपद चमोली के भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही। LED वाहनों की सुझाव पेटियां जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट को सोंपा। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम सब को आदर्श आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो जनता के बीच जाकर अपने कार्यों की जांच परख कर जनता के सुझावों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार कर रही है। वहीं उन्होंने पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में कहा कि राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में श्रीदेव सुमन का कैंपस होगा।

इसकी प्रक्रिया गतिमान है जल्दी ही मुर्तरुप में दिखाई देगा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य किए हैं हम जनता के बीच विकास के आधार पर जायेंगे।और निशंकोच हमारा 60पार का नारा फलीभूत होगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चमोली जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जनपद चमोली में जनता के आशा के अनुरूप विकास कार्य हुए हैं। जनता विकास के आधार पर पुनः तीनों विधानसभाओं से भारी मतों से विजई बनाकर विधानसभा पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी चमोली जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्तवाल, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट, जिला मंत्री भागीरथी कुंजवाल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय कुमार एवं जिला महामंत्री नवल भट्ट उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button