उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: अंगीठी की गैस से दम घुटने से महिला की मौत, ससुर के श्राद्ध पर मुंबई से आई थी

लोहाघाट : चंपावत के लोहाघाट से बुरी खबर है। बता दें कि मुंबई से अपने ससुर के श्राद्ध पर उत्तराखंड आई महिला की अंगीठी की गैस से दम घुटने से मौत हो गई।इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि लोहाघाट नगर से लगे डैंसली गांव की एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई। महिला अपने ससुर के वार्षिक श्राद्ध में परिवार समेत मुंबई से गांव आई थी।

मिली जानकारी के अनुसार डैंसली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शिवराज सिंह बिष्ट की भाभी उमा बिष्ट (41) मुंबई में रहती थी। अपने ससुर ईश्वर सिंह के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने के लिए वह 31 दिसंबर को पति गोपाल सिंह और दो बच्चों के साथ गांव आई थी। मंगलवार रात खाना खाने के बाद उमा ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में सो गई। सुबह जब परिजन चाय देने के लिए उमा के कमरे में गए तो दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और कमरे में दाखिल हुए। देखा की उमा अचेत अवस्था में पड़ी थी। आनन फानन परिजन उमा को उप जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button