उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

जानिए क्यों विधानसभा अध्यक्ष ने जब्त किया इस विधायक का फोन…!

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरे दिन भी सदन में पक्ष विपक्ष में तीखी बहस हुई। वही विधानसभा प्रदेश का सबसे बड़ा राजनैतिक मंदिर होता है। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी होती है कि सदन के अंदर ऐसा कोई काम ना हो जिससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंचे ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष अपनी शक्तियों का पालन करते हुए कार्यवाही भी करते हैं।

ऐसा ही एक वाक्य आज सामने आया जब एक विधायक का विधानसभा अध्यक्ष ने फोन जप्त कर लिया। जी हां विस अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायक संजय गुप्ता का मोबाइल जब्त कर लिया। संजय गुप्ता सदन में फोन पर बात कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने अन्य विधायकों और मंत्रियों को भी फोन के प्रयोग को लेकर कड़ी चेतावनी देने के साथ ही संसदीय परंपराओं का पालन करने की नसीहत भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button