उत्तराखंडपॉलिटिकल

आज होगा धामी का राजतिलक, PM मोदी संग उत्तराखंड पहुंचेंगे BJP के दिग्गज

देहरादून: बुधवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोमवार को उन्हें सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके नाम की घोषणा की।

23 मार्च यानी आज परेड ग्राउंड में धामी सरकार का शपथग्रहण होगा। पुष्कर सिंह धामी ने अपने वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। पहले से कहा जा रहा था कि भाजपा शपथ समारोह को मेगा इवेंट की तरह आयोजित करने वाली है। आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहुंचेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी शपथ समारोह में पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button