उत्तराखंडखबरेधर्म

यमुनोत्री धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर, श्रद्धालुओं के खिले चेहरे

उत्तराखंड में बीते दिन से मौसम साफ है। दिन में चटख धूप खिली हुई है। वहीं रात में हल्की ठंड है। वहीं पर्वतीय जिलों में केदारनाथ समेत बदरीनाथ में बर्फबारी हुई है जिससे आस पास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

वहीं उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई है जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के चेहरे खिले। लोगों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। चारधाम यात्रा मार्ग भी सुचारू हैं। बता दें कि आज बुधवार दोपहर को यमुनोत्री धाम में मौसम ने अचानक करवट बदली। यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने धाम बर्फबारी का लुत्फ उठाया। व्यापारियों के चेहरे भी खिले क्योंकि बर्फबारी के कारण बाहरी राज्यों के लोग यहां रुख कर रहे हैं जिससे व्यापार भी बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button