उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड: चोरों के हौसले बुलंद, अंदर चल रही थी शादी, बाहर चोरों ने उड़ा लिए दुल्हन के गहने

रुड़की: रूड़की में एक बैंक्वेट हाल में शादी हो रही थी। बाहर गाड़ी में दुल्हन के गहने रखे हुए थे। जैसे ही दुल्हन के गहनों के लिए परिजन बाहर आए कार की हालत देख उनके होश उड़ गए। जिस कार में गहने रखे हुए थे। उस कार के दोनों शीशे टूटे हुए थे और डिक्की का लॉक भी टूटा हुआ था और गहने गायब थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने वेडिंग प्लानर पर शक जताया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मिलापनगर निवासी मिथलेश की बेटी की गुरुवार रात को दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में शादी थी। दुल्हन के जेवरात एक सूटकेस में रखे थे। यह सूटकेश बैंक्वेट हाल में खड़ी एक कार के अंदर रखा था।

शादी समारोह में रस्म अदा करने के दौरान जब दुल्हन पक्ष के लोग जेवरात का सूटकेस लेने कार के पास पहुंचे तो वह दंग रह गये। कार के तीनों शीशे टूटे हुए थे। कार की डिग्गी का लाक भी टूटा था। जिसके अंदर से सूटकेस गायब था। दुल्हन पक्ष ने सूटकेस की तलाश की। कुछ दूरी पर सूटकेस खाली हालत में पड़ा हुआ मिला। पीड़ित पक्ष ने इस बावत पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें वेडिंग प्लानर पर शक जताया है।

वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button