उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: पूजा कर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन गहरी खाई में गिरा, दो की मौत

चंपावत: शनिवार देर रात मंदिर में पूजा कर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार 8 लोग घायल को गए। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घायलों का उपचार सीएचसी लोहाघाट में चल रहा है। रविवार की सुबह क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लोहाघाट विकास खंड के रेगडू गांव निवासी हयात राम पुत्र महर राम तथा पूरन राम पुत्र मोहन राम ने गांव से कुछ दूर कैलबकरिया मंदिर में पूजा का आयोजन किया था। पूजा में शामिल होने के लिए दोनों के रिश्तेदार और कुछ ग्रामीण भी दो वाहनों से गए थे। पूजा सकुशल सम्पन्न होने के बाद सभी लोग रात में ही वापस घर की ओर लौट आए। बताया जा रहा है कि एक बजे के करीब ग्रामीणों को ला रहा बुलेरो वाहन संख्या- यूके 01 टीए, 1505 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की जानकारी के बाद रात में ही लोहाघाट पुलिस, फायर विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाल उपचार के लिए लोहाघाट अस्पताल भेजा।

घटना में विशाल सिंह (18) पुत्र लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चिकित्सकों गंभीर रूप से घायल ममता (22) पुत्री जगत राम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसने रविवार की सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में चालक मुकेश (32) पुत्र हरीश सिंह, हयात राम (55) पुत्र महर राम, तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. गोपाल राम, पूजा (29) पुत्री संजय कुमार, राहलु (18) पुत्र जगदीश राम, हेमा (26) पुत्री बजीर राम भी घायल हो गए। इन सभी का उपचार लोहाघाट के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button