उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड: कलयुगी बाप की शर्मनाक करतूत, अपनी ही 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म

अल्मोड़ा: उत्तराखंड से रिश्तों को तार तार करने वाली एक खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक बाप पर अपनी ही सात साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। राजस्व और रेगूलर पुलिस ने बेटी का मेडिकल करवाया। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से राजस्व उपनिरीक्षक बलवंत नाथ को सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। सूचना पर राजस्व और रेगूलर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मासूम का मेडिकल करवाया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

घटना बीते गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार रात आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में इस घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है। गुरुवार रात करीब नौ बजे उसके पति ने उसे पीट दिया। किसी तरह उसने जंगल में भागकर जान बचाई। जब वह वापस घर लौटी तो बेटी ने उसे बताया कि पिता ने उसके साथ गलत हरकत की है। महिला ने बताया कि घर में मौजूद उसकी सास ने उसकी बेटी को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं।

शुक्रवार सुबह बच्ची को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा लाया गया। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। शुक्रवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र में इस साल नाबालिग के साथ दुष्कर्म का यह तीसरा मामला है। इससे पूर्व भी दो मामले हुए, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस साल इससे पहले अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के दो मामले आए थे। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस तीसरी घटना ने तो लोगों को झकझोर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button