उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

देहरादून पहुंचे दिल्ली के CM, करेंगे बड़ा ऐलान

देहरादून: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दूसरी बार देहरादून पहुंच गए हैं। अपने एक दिनी दौरे के दौरान केजरीवाल के कई कार्यक्रम हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया। यहां से बीजापुर गेस्ट हाउस जाएंगे। उसके बाद केजरीवाल घंटाघर से दिलाराम चौक तक देवभूमि संकल्प यात्रा निकालेंगे।

इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे केजरीवाल सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यहां से दोपहर डेढ़ बजे घंटाघर पर इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद घंटाघर से दिलाराम चौक तक उनका रोड शो होगा। इससे पहले केजरीवाल ने अपने देवभूमि दौरे को लेकर ट्विटर पर जानकारी दी थी। साथ ही लिखा था कि वे राज्य के लिए कई अहम घोषणाएं भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button