उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ताजपोशी आज

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज विधिवत दायित्व संभालेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस मौके पर प्रदेशभर से जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे के साथ पार्टी नेताओं का फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के बीच स्वागत किया।

बता दें शक्ति प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस ने प्रदेशभर से कार्यकर्त्ताओं को देहरादून आने के लिए आमंत्रित किया था। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का कांग्रेस इसी कार्यक्रम से आगाज करने जा रही है। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आज नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करने की तैयारी है।

देर शाम तक कार्यकर्त्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। राज्यभर से आने वाले पार्टी कार्यकर्त्ताओं के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रदेश अध्यक्ष के देहरादून आगमन को देखते हुए बड़ी संख्या में राज्यभर से कार्यकर्त्ता सोमवार को ही पार्टी मुख्यालय पहुंच गए। वहीं, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने सेवादल की तैयारियों से पार्टी नेताओं को अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button