उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड पुलिस विभाग से बड़ी खबर: साइबर ठग ने DGP अशोक कुमार की फर्जी आइडी बनाकर मांगे पैसे

देहरादून: उत्तराखंड में साइबर ठगो की हिम्मत अब इतनी बढ़ गई है कि वह पुलिस अधिकारियों तक नहीं छोड़ रहे। अब साइबर ठग ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर पैसों की मांग करनी शुरू कर दी है। शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली रितेश शाह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने डीजीपी की फेसबुक आइडी से उनकी फोटो डाउनलोड कर फर्जी फेसबुक आइडी अशोक कुमार आइपीएस के नाम से बना दी। डीजीपी की फोटो प्रोफाइल में लगाकर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button