उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

जो कुर्बानी उत्तराखंड के लोगों ने दी है वही कुर्बानी मेरे परिवार ने भी दी: राहुल गांधी

देहरादून: राहुल गांधी आज देहरादून पहुंचे और 2022 के चुनाव को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं अपने संबोधन में राहुल गांधी ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया औऱ कहा कि जब मैं छोटा था तो दून स्कूल में पढ़ा करता था। दो तीन साल रहा, उस दौरान लोगों ने बहुत प्यार दिया।राहुल गांधी ने कहा कि 31 अक्टूबर को मेरी दादी इस देश के लिए शहीद हुईं, 21 मई को मेरे पिता इस देश के लिए शहीद हुए, कुर्बानी का रिश्ता है मेरा और उत्तराखंड का।

राहुल गांधी ने कहा कि जो कुर्बानी उत्तराखंड के लोगों ने दी है वही कुर्बानी मेरे परिवार ने भी दी है।जो सैन्य परिवार से हैं उन्हें ये बात समझ आएगी। पिता को खोना, भाई को खोना आप ही समझ सकते हो जिन्होंने कुर्बानी नहीं दी वो नहीं समझ सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड ने देश को सबसे अधिक अपना खून दिया है और देता रहेगा।राहुल गांधी ने कहा कि 1971 में 13 दिन में पाकिस्तान को हरा दिया। 1971 में हर हिंदुस्तानी ने मिल कर पाकिस्तान को हराया। कहा कि अगर हिंदुस्तान बंटा होता, लोग आपस में लड़ रहे होते तो ये लड़ाई 13 दिन में नहीं जीत पाते।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज देश को बांटा जा रहा है। कमजोर किया जा रहा है। एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाया जा रहा है। पूरी सरकार दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है।राहुल गांधी ने कहा कि कृषि बिल, किसानों को खड़ा करने के लिए नहीं उन्हें खत्म करने के लिए बनाए गए। किसान हटे नहीं, एक साल बाद पीएम झुके, माफी मांगी।राहुल गांधी ने कहा कि किसान बिल, दो तीन पूंजीपतियों के फायदे के लिए लाए गए।

राहुल गांधी ने कहा कि नोटबन्दी और गलत जीएसटी और कोरोना में गलत नीतियों के चलते देश के छोटे उद्योगपति परेशान हैं। जब तक देश से बीजेपी की सरकार नहीं हटेगी तब तक देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा। बीजेपी एक तरफ देश को बांट रही है, दूसरी तरफ देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश मजबूत तब होता है जब देश का नागरिक मजबूत होता है। टैंक, तोप से देश मजबूत नहीं होता है। 1971 में सरकार और सेना के बीच बेहतर संबंध था, हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था बेहतर थी तभी 13 दिनों में जीते मीडिया वाले कुछ भी कहें, राफेल से देश मजबूत नहीं होता राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई से जीना मुश्किल हो गया है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हो रहें हैं। दुनिया में सबसे अधिक टैक्स पेट्रोल डीजल पर है। कहा कि जनता की जेब से 10 लाख करोड़ रुपए निकाल कर पूंजीपतियों को दे दिए। राहुल गांधी ने भाजप पर हमला करते हुए कहा कि देश में गंगा स्नान तो कई लोगों ने किया लेकिन लगता है जैसे सिर्फ एक ही आदमी ने गंगा स्नान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button