उत्तराखंडखबरे

अच्छी खबर: उत्तराखंड में दारोगा के 197 पदों के लिए निकली सीधी भर्ती

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर है। पुलिस विभाग में जल्द ही दारोगा के 197 पदों के लिए सीधी भर्ती निकलने जा रही है। आपको बता दें कि इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन (प्रस्ताव) भेज दिया है। इनमें 65 पद नागरिक पुलिस, 43 पद अभिसूचना और 89 पद प्लाटून कमांडर पीएसी के शामिल हैं।

इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल के 1521 पदों पर सीधी भर्ती करने के लिए सितंबर में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा था, लेकिन दो माह बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जल्द भर्ती करने के आदेश के बावजूद इसकी फाइल शासन में लंबित है। कांस्टेबल की सीधी भर्ती के अधियाचन पर आयोग ने कुछ आपत्ति लगाकर संशोधन के लिए फाइल वापस पुलिस मुख्यालय भेजी थी। मुख्यालय ने आपत्तियों को दूर कर फाइल शासन को भेज दी, लेकिन अब तक भर्ती पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय लगातार शासन से पत्राचार कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button