उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

कर्नल बड़थ्वाल ने थामा कांग्रेस का दामन, ग्रहण की सदस्यता

देहरादूनः उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्याल राजीव भवन देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत में सेवानिवृत आईएफएस सनातन सोनकर, सेवानिवृत कर्नल आर0 पी0 बडथ्वाल व उनके साथ भारी संख्या में आये समर्थकांे ने कांग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कर्नल निधिकान्त ध्यानी एवं कै0 बी0 एस0 रावत ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्य ग्रहण समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस में सम्मिलित होने वाले सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का बहुत पुराना इतिहास है, देश को आजाद कराने से लेकर देश के नव निर्माण में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा “सर्वधर्म संम्भाव” की बात करते हुए देश में धर्मनिरपेक्षता की नींव को मजबूत करने का काम किया है।

वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक लम्बा सघर्ष रहा है। उन्होंने कहा कि आज समाज का हर वर्ग भाजपा की कुनीतियों के कारण समाज का हर वर्ग कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से देश को बचाने केे लिए हमें एकजुट होने की आवश्यकता है।

वही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए कर्नल बड़थ्वाल ने भारतीय सेना में 36 साल की सराहनीय सेवा दी है ।
इस दौरान उन्होंने देश के सभी सैन्य संस्थानों के अलावा अंडमान निकोबार, असम और जम्मू कश्मीर में अत्यंत विषम परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने भारतीय दूतावास नेपाल व भूटान में भी सेवारत रहे है। कर्नल बड़थ्वाल का जन्म पौड़ी के निकटवर्ती ग्राम बुडोली पट्टी गगवाड़सू में हुआ । इनकी प्राम्भिक शिक्षा भी पौड़ी गढ़वाल में ही शुरू हुई। कर्नल राजेन्द्र वर्तमान में कीर्ती नगर में रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button