Dehradun

मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा देहरादून महानगर द्वारा “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में भारी संख्या में उत्साही युवक सम्मिलित हुए। सूबे के मुख्यमंत्री ने युवाओं से जीवन में ऊंचे लक्ष्य, कड़ी मेहनत और नशे से दूरी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रभट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने भी विचार रखे।
देहरादून में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि के ऊर्जावान युवाओं से संवाद किया। युवाओं ने जिस जोश, उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत किया, उससे सीएम अभिभूत नज़र आये। उन्होंने कहा कि यह अपनापन केवल सम्मान नहीं, बल्कि नए उत्तराखंड के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने वाली ऊर्जा है।हमारी युवा शक्ति ही उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत और विकसित भारत की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प देश के सामने रखा है, उसे साकार करने में हमारे युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार युवाओं को केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, स्वरोजगार, स्टार्टअप, रोजगार मेलों और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के माध्यम से युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button