उत्तराखंडखबरे

सावधान: शीतलहर की चपेट में उत्तराखंड, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। खासकर हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून में हल्का कोहरा छाये रहने से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। पहाड़ों में पाला गिरने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने यही स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रहने की आशंका जताई है। मैदानों में शीतलहर को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में रानीचौरी का न्यूनतम तापमान सबसे कम -2.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि खटीमा का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वही मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, मैदानों में अगले कुछ दिन शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान कोहरा छाए रहने से सुबह और रात को तापमान में और गिरावट आ सकती है। जबकि, पहाड़ों में पाला पडऩे के आसार हैं। बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेशभर में कंपकंपी बढ़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button