उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकल

उत्तराखंड: राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, हिमवीरों ने औली में फहराया तिरंगा

देहरादून : देश में आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने ध्वजारोहण किया। साथ ही परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सेना, आइटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम का आयोजन कोविड नियमों के तहत किया गया। सीएम धामी ने खटीमा में पार्टी कार्यालय में तिरंगा फराया। दूसरी ओर आइटीबीपी के जवान हिमवीरों ने उत्तराखंड के 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित औली में शून्य से 20 डिग्री नीचे सेल्सियस तापमान में गणतंत्र दिवस मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button