उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

उत्तराखंड ब्रेकिंग: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने थामा BJP का दामन

देहरादून: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य ने आखिरकार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें कि बीते दिन उन्होंने मीडिया को साफ तौर पर बयान दिया था कि अगर कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वो भाजपा ज्वॉइन करेंगी।

बता दें कि आज अपने समर्थकों के साथ सरिता आर्य भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट न दिए जाने पर नाराज सरिता आर्य महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button