उत्तराखंडक्राइमखबरे

उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई थी अश्लील वीडियो, बिहार से चढ़ा पुलिस के हत्थे

देहरादून: देहारदून में किशोरी से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजपुर थाना पुलिस ने उसे रविवार को पश्चिमी चंपारण (बिहार) से गिरफ्तार किया। आरोपित किशोरी पर घर से भागने का भी दबाव बना रहा था।

जाखन पुलिस चौकी के इंचार्ज नवीन जोशी ने बताया कि इस मामले में इसी सात नवंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया गया कि बिट्टू कुमार निवासी लंगड़ी कटैया, पश्चिमी चंपारण (बिहार) की उसकी 16 साल की बहन से फोन पर पिछले आठ महीने से बातचीत हो रही थी। इस दौरान आरोपित ने वीडियो काल पर किशोरी के साथ अश्लील बातें कीं और किशोरी का अश्लील वीडियो बना ली।

किशोरी पर आरोपित लगातार घर से भागने का दबाव बना रहा था। किशोरी ने मना किया तो आरोपित ने उसके वीडियो वायरल कर दिए। आरोपित उक्त वीडियो किशोरी के रिश्तेदारों को भी भेज रहा है। इस कारण किशोरी तनाव में है। वहीं, इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित देहरादून से भाग गया था। मोबाइल नंबर के सर्विलांस से उसकी लोकेशन मिलने के बाद एक टीम को बिहार भेजा गया।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपित बिट्टू किशोरी के घर भी पुताई करने के लिए गया था। वहां उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button