उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

महाराज ने किया मंदिर परिसर के निर्माण का लोकार्पण

टिहरी: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी, विकासखण्ड थत्यूड़ के अन्तर्गत भूटगांव में शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं परिसर के निर्माण का लोकार्पण किया। सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के नैनबाग में जौनपुर थत्यूड़ ब्लॉक के भूटगांव में 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं मंदिर परिसर, सत्संग भवन, मंच सहित सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम से पूर्व भूटगांव पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री महाराज का स्थानीय जनता द्वारा अभूतपूर्व स्वागत भी किया गया।

इस मौके पर उनके साथ राजपुर विधायक खजान दास, पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, पूर्व विधायक एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़, मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह, जिला सहकारी बैंक टिहरी के अध्यक्ष सुभाष रमोला, डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, हुकम सिंह एवं भूटगांव की ग्राम प्रधान विनीता चौहान सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button