उत्तराखंडपॉलिटिकल

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने ली रैतिक परेड की सलामी

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 22 वर्ष पूरे हो गए हैं। अवसर पर राज्य में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य ने 22 सालों में कई उपलब्धियों को हासिल किया है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। सरकार का इसे 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य है।

आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे और शहीदों को याद कर नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय बलबीर रोड पहुंच कर वहां राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का शुभारंभ व आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे और शहीदों को नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून पुलिस लाइन पहुंचकर रैतिक परेड में शामिल होकर मंच से संबोधित किया। वहीं राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रैतिक परेड की सलामी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button