उत्तराखंडखबरेमनोरंजन

रणवीर और दीपिका ने उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन में मनाई शादी की सालगिरह

अल्मोड़ा : बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड पंहुचे। दोनों 14 नवंबर को अपने प्राइवेट हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के कसारदेवी पहुंचे और वहां एकांत में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। जानकारी मिली है कि दोनों ने ना तो बाहर से केक मंगाया ना खाना। दोनों ने बिनसर स्थित रिजॉर्ट में भट्ट के डुबके और बड़ी की सब्जी खाई जो की उनको खूब भाई। दोनों हिमालय की विहंगम चोटियों को निहारते हुए दिखाई दिए।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों शनिवार को अपने प्राइवेट हेलीकॉप्टर से कसारदेवी पहुँचे और वहां वो मैरी बटन रिजॉक्ट में रुके। दोनों ने 14 नवंबर को सादगी के साथ अपनी सालगिरह मनाई। उनके इस कार्यक्रम में किसी को नहीं बुलाया। होटल स्टाफ को भी पूरे कार्यक्रम से दूर रखा गया था। हालांकि होटल स्टाफ ने उनको देखा लेकिन उनको उनके पास जाने की इजाजत नहीं थी।

होटल अथॉरिटी ने जानकारी दी कि दोनों 14 नवंबर को आए औऱ दो दिन रुकने के बाद आज 16 नवंबर को अपने हेलीकॉप्टर से मुंबई के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अपना कार्यक्रम पूरी तरह से गुप्त रखा है। उन्होंने शादी की सालगिरह के लिए कोई चीज भी बाहर से नही मंगाई। ना ही केक मंगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button