Dehradun

गहरी खाई में गिरने से महिला यात्री की मौत, रात भर आती रही चीखने की आवाजें

देहरादून। तुंगनाथ यात्रा पर आई एक महिला यात्री रविवार शाम ट्रेक रूट पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला का शव बरामद कर लिया है। वहीं घटनास्थल पर अत्यधिक गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रात में सर्च अभियान को रोकना पड़ा। लेकिन सुबह होने पर दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रविवार 20 सितंबर की शाम करीब 6:21 बजे तुंगनाथ ट्रेक रूट पर गणेश मंदिर के समीप एक महिला यात्री अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग ने डीडीआरएफ और आपदा मित्र तुंगनाथ की टीम को तत्काल सूचित किया गया। सूचना पर रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की, लेकिन मौके पर खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण पाया गया। टीम ने बमुश्किल से रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला का शव बरामद कर लिया है। बताया गया कि महिला के खाई में गिरने के बाद काफी देर तक उसकी आवाजें सुनाई देती रहीं। रेस्क्यू टीमों ने रात में ही उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास तेज किए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि और तहसीलदार ऊखीमठ को घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर डीडीआरएफ ऊखीमठ की टीम को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीमों ने रात में महिला की तलाश और रेस्क्यू के प्रयास किए, लेकिन अंधेरा अधिक होने तथा खाई की गहराई को देखते हुए अभियान को आगे जारी रखना जोखिमपूर्ण हो गया। लेकिन आज महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे डीडीआरएफ के कुलदीप सिंह ने अभियान को फिलहाल स्थगित किए जाने की जानकारी दी। सोमवार सुबह मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए पुनः सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान महिला को खाई से बरामद कर लिया गया. महिला की पहचान और हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button