उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

जन समस्या का निराकरण ही सीएम तीरथ की सर्वोच्च प्राथमिकता

सुबह के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पहले ही दिन से शीर्ष प्राथमिकता पर जन समस्याओं के समाधान का बीड़ा उठाया है। जन भावनाओं को सर्वोपरि बताते हुए तीरथ सिंह का मानना है कि कम समय के भीतर जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान करना ही पहला लक्ष्य है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीएम कैम्प कार्यालय परिसर स्थित जनता दर्शन हॉल में आम जनता से मिलकर उनकी शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री एक-एक व्यक्ति से मिले और उनकी समस्याओ को सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसमस्याओ के समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि लोगों को अपने काम के लिये अनावश्यक रूप से यहां न आना पङे। राज्य सरकार प्रदेश की जनता के लिये काम कर रही है। गांवों की समस्याओं का निदान ग्राम स्तर पर ही हो जाए, इसकी व्यवस्था की जा रही है। रात्रि चौपाल का आयोजन इसी दिशा में किया जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button