उत्तराखंडखबरे

फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, यहां खिलते हैं 500 तरह के फूल

चमोली: विश्व धरोहर फूलों की घाटी पयर्टकों के लिए बंद कर दी गई है। रविवार को दोपहर के बाद इसको लेकर औपाचारिक तौर परआदेश जारी कर दिया गया था। हालांकि, पिछले दिनों प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से ही घाटी में पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। इससे बीती 18 अक्टूबर से यहां कोई भी सैलानी नहीं आया। अब सैलानी अगले वर्ष जून से घाटी का दीदार कर पाएंगे।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के रेंज अधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि इस वर्ष 9404 सैलानियों ने फूलों की घाटी की सैर की, जबकि पिछले वर्ष कोरोना काल में यह संख्या सिर्फ 924 थी। कोविड के चलते इस साल फूलों की घाटी में पर्यटकों को एक जुलाई से प्रवेश से की अनुमति दी गई थी। रेंज अधिकारी के मुताबिक पर्यटकों से पार्क को इस बार 13 लाख 93 हजार 575 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

पर्यटकों के आंकड़े

वर्ष 2018 14752

वर्ष 2019 17724

वर्ष 2020 924

वर्ष 2021 9404

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button