उत्तराखंडखबरेहेल्थ

उत्तराखंड: प्रसव के बाद महिला की मौत, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कारवाई की मांग

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां जिला अस्पताल में रविवार देर रात प्रसव के बाद किए गए ऑपरेशन के दौरान एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चमारौली गांव निवासी आशा पत्नी प्रवीण नौटियाल रविवार सुबह डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई। सुबह 10 बजे ऑपरेशन के बाद आशा ने बच्चे को जन्म दिया । जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे।

शाम छह बजे फिर आशा के पेट में तेज दर्द होने लगा। डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे दानी निकालने के लिए एक और ऑपरेशन करना पड़ेगा। देर रात ऑपरेशन के बाद आशा की मौत हो गई। आशा की मौत के बाद महिलाओं व ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह अस्पताल को घेर लिया। पूरा गांव अस्पताल में एकत्र हो गया है। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।उन्होंने कहा कि आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक आशा का शव नहीं उठने दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button