उत्तराखंडखबरेट्रैवल

उत्तराखंड: 1 दिसंबर से नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, जानिए रेलवे ने क्यों लिया ये फैसला…!

देहरादून: उत्तराखंड में कोहरे का असर रेल सेवाओं पर दिखने लगा है। ऐसे में रेलवे की ओर से कई ट्रेनों को कैंस‍िल करने का न‍िर्णय ल‍िया है। इनमें उत्‍तराखंड और यूपी के बीच के चलने वाली प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में देश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाएगा। जिसका असर रेल और सड़क यात्रा पर पड़ना तय है। जिसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अभी से कई ट्रेनों को कैंसिल करके शॉर्ट डिस्टेंस तक चलाने का फैसला लिया है।

रेलवे ने 1 दिसंबर 2021 से लेकर 28 फरवरी 2022 तक काठगोदाम/रामनगर से राजस्थान के जैसलमेर के बीच चलने वाली ट्रेन रानीखेत एक्सप्रेस को बंद रखने का फैसला लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक पूरे मैदानी इलाके में इस दौरान कोहरे की मार रहेगी। जिसके कारण कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा है। रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। इसके अलावा सपंर्क क्रांती ट्रेन में कम कोचों के साथ चलेगी।

इन ट्रेनों पर पड़ेगा कोहरे का असर

1 दिसम्बर से 28 फरवरी, 2020 तक काठगोदाम से चलने वाली 05014/05314 काठगोदाम/रामनगर-जैसलमेर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

कानपुर अनवरगंज से 1 दिसम्बर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05039 कानपुर अनवरगंज-कासगंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

कासगंज से 1 दिसम्बर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

छपरा से 2 दिसम्बर, 2021 से 1 मार्च, 2022 तक चलने वाली 05083 छपरा-फर्रूखाबाद विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

फर्रूखाबाद से 3 दिसम्बर, 2021 से 2 मार्च, 2022 तक चलने वाली 05084 फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

छपरा से 1 दिसम्बर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05117 छपरा-मथुरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

मथुरा से 1 दिसम्बर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05118 मथुरा-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button