उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड ने किए नोडल अधिकारी नामित, इन नंबरों पर दें यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों की सूचना

देहरादून: उत्तराखंड समेत भारत के कई लोग यूक्रेन में फंसे हैं जिनको अपनी जान का खतरा है। उनके परिजन परेशान हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच फंसे उत्‍तराखंडियों की मदद के लिए शासन प्रशासन के उच्‍चाधिकारी लगातार संपर्क में हैं। अधिकारी उनकी हर संभव मदद के लिए लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।

वहीं फंसे हुए लोगों की सूचना देने के लिए पुलिस महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी (मो. न. 7579278144) और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (मो. न. 983778889) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में निवासरत लोगों के स्‍वजनों से भी फोन पर बात की है। मुख्यमंत्री ने उनसे धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

वहीं बता दें कि उत्तराखंड के लोगों की मदद के लिए उत्तराखंड सरकार ने नोडल अधिकारी को नियुक्त कर टोल फ्री नंबर 112 भी जारी किया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड के लोगों की हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियें के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्‍यमंत्री ने यूक्रेन में रह रहे राज्‍य के छात्रों और नागरिकों के परिजनों से भी लगातार सम्पर्क बनाएं रखने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button