उत्तराखंड

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

ऋषिकेश: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। कौड़ियाला से करीब पांच किलोमीटर आगे तोता घाटी के पास यह हादसा हुआ है। इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेक्क्यू शुरू कर दिया। एक शव को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया है। चार शव अभी खाई में हैं। कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे।

रविवार की सुबह जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस को सूचना मिली कि कौड़ियाला से करीब पांच किलोमीटर आगे बछेलीखाल की ओर एक आल्टो कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। कार में सवार तीन महिलाएं और दो पुरुष मेरठ से शादी की खरीदारी करके लौट रहे थे। यह सभी लोग चमोली के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button