उत्तराखंड

दुुखद: SDM संगीता कन्नौजिया की AIIMS ऋषिकेश में मृत्यु, दुर्घटना में हुईं थीं घायल

ऋषिकेश: हरिद्वार के लक्सर की SDM संगीता कन्नौजिया की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई है। 26 अप्रैल को लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

एसडीएम संगीता कन्नौजिया का दुर्घटना के बाद से ही एम्स में इलाज चल रहा था। दो दिनों से उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट कराया गया था। हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डाक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। सुबह 10 बजे के करीब उनकी मृत्यु हो गई।

आपको बता दें कि लक्सर में हाइवे पर इसी साल 26 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना में संगीता कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उनके गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button