उत्तराखंडधर्म

विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, दो साल बाद लौटी रौनक

चमोली: हेमकुंड साहिब की यात्रा दो साल बाद अपने भव्य स्वरूप में आज से शुरू हो गई है। इसको लेकर भ्यूंडार घाटी में उल्लास का माहौल है। सिखों के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आज सुबह 9:30 बजे पूरे विधि-विधान के साथ खुल गए हैं। यह प्रसिद्ध धार्मिक स्थल समुद्रतल से 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं इससे पहले सुबह 9 बजे लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के भी कपाट पूरे विधि-विधान के साथ खोले गए।

वहीं हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि इस बार हर दिन 5 हजार श्रद्धालुओं को हेमकुंड साहिब का दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। वहीं यात्रा कर रहे सभी यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य रखा गया है। यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

वहीं आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको उत्तराखंड पर्यटन registrationandtouristcare.uk.gov.in जाना होगा, जहां पर आप डिटेल डालकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके साथ ही आप Tourist Care Uttarakhand (टूरिस्ट केयर उत्तराखंड) मोबाइल ऐप के द्वारा भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button