उत्तराखंडपॉलिटिकल

हरदा की हार में इन लोगों का हाथ , कांग्रेस के इस बड़े नेता ने किया खुलासा

देहरादून: कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनीताल जिले की लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव हार गए है। हरीश रावत को बीजेपी प्रत्याशी डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने 17,527 वोटों से हराया है। हरीश रावत के इस हार की वजह क्या है… इसका खुलासा कांग्रेस के प्रदेश सचिव गोपाल रावत ने किया है। गोपाल रावत ने कहा हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से हारने वाले नहीं थे, लेकिन उनके साथ घूमने वाले 2 लोग जो कि 9 नंबरी और 10 नंबरी हैं उन्होंने हरीश रावत को हराने का काम किया है।

गोपाल रावत ने कहा कि हरीश रावत के साथ चुनाव में घूम रहे दोनों नेताओं ने जमीन में कार्यकर्ताओं से मिलाने के बजाय हरीश रावत को गोल घेरे में उलझाए रखा। यही नहीं हरीश रावत को कार्यकर्ताओं से भी नहीं मिलने दिया और तो और यह 9 नंबरी और 10 नंबरी नेता अपने बूथ से हरीश रावत को वोट तक नहीं दिला पाए। गोपाल रावत ने कहा कि हरीश रावत के इर्द-गिर्द घूम रहे दोनों नेताओं ने जमीन पर बिल्कुल भी काम नहीं किया नहीं तो हरीश रावत नहीं हारते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button