उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

देहरादून: प्रदेशभर में आज स्वतंत्रता दिवस की धूम है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान शासन औऱ पुलिस विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। बता दें कि इसके बाद सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। आज ‘आजादी के जश्न’ का दिन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button