Dehradun

राज्य सरकार दे रही महिला सुरक्षा को प्राथमिकता : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। हमारी सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ महिला सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। समान नागरिक संहिता लागू कर नारी गरिमा, अधिकारों और न्याय को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को निःशुल्क साइकिल तथा 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना, नंदा गौरा योजना जैसी पहलें बेटियों और मातृशक्ति के कल्याण की दिशा में मजबूत आधार तैयार कर रही हैं। इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, महानगर भाजपा अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button