Dehradun

केदारनाथ में रुद्रप्रयाग पुलिस मुस्तैद

रुद्रप्रयाग। ​केदारनाथ में रुद्रप्रयाग पुलिस बड़ी मुस्तैदी से तैनात होकर अपनी ड्यूटी कर रही हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने महन्त दिनेश गिरी महाराज का खोया मोबाइल मात्र आधे घंटे में ढूंढकर उन्हें लौटा दिया। आज श्री केदारनाथ धाम में महन्त दिनेश गिरी महाराज का मोबाइल फोन कहीं खो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 112 में तैनात मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल, आरक्षी अनुज कुमार और आरक्षी अमित कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र आधे घंटे के भीतर खोया हुआ मोबाइल फोन ढूंढ निकाला और महंत दिनेश गिरी महाराज के सुपुर्द कर दिया। इतनी जल्दी मोबाइल सुरक्षित वापस मिलने पर महाराज जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केदारनाथ पुलिस की इस कार्यकुशलता और सेवा भावना के लिए आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button