DehradunHaridwar

आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम

हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 38 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 18 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता नवोदय नगर गणेश इंक्लेव गली नं 6 के समस्त निवासियों ने पीडब्ल्यूडी के द्वारा गली नं 6 के समीप नाली का निर्माण कराया गया है,नाली ऊपर की तरफ से खुली होने के कारण वाहन घर तक नही लेजा पा रहे है। समस्त गली के वासियों ने नाली को जल्द से जल्द कवर करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा मिलन केंद्र एवं शहीद स्मारक के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी सरबतिया ने पिता स्वर्गीय नगरे की अचल संपति में प्रार्थी का नाम  दर्ज कराए जाने के संबंध मे प्रार्थना पत्र दिया। ज्ञानलोक कॉलोनी गली नं 10 के समस्त निवासियों ने बगल में काटी गई कालोनी गार्गेडिया एसोसिएट्स के द्वारा अपनी कॉलोनी का गंदा पानी की उचित निकासी न देकर हमारे घरों के पीछे छोड़ दिया है,जिस कारण गंदा पानी हमारे घरों में भर जाता है,इस समस्या को जल्द से जल्द समाधान कराए जाने को लेकर शिकायती पत्र दिया। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा हरिद्वार स्थित बौद्ध विहार के पुर्ननिर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।समस्त निवासीगण गली नं 16 कृष्णा नगर रुड़की में स्थित गली नं 16 में अत्यधिक ऊंची सड़क एवं नाली बनाए जाने से गली में बने अधिकतर मकानों में जलभराव होने की आशंका को देखते हुए ,सभी लोगों ने गली एवं सड़क को उचित लेवल में बनाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी वेदपाल पुत्र चरण सिंह ने गंगाजी के खसरा नंबर 443/12 में जमीन पर अवैध कब्जा हटाने हेतु आवेदन पत्र दिया।प्रार्थी हरेंद्र सिंह ने ग्राम मजाहिंदपुर सतीवाला में नदी का कटाव गांव की ओर बढ़ने के लेकर जल्द तटबंध बनाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 216 शिकायतें तथा एल 2 पर 58 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल वर्मा,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,उप मुख्य नगर अधिकारी एम के यादव,एलडीएम दिनेश गुप्ता, परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट, सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button