उत्तराखंडपॉलिटिकलराजनीति

डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बीजेपी पार्टी नगर मंडल द्वारा कोठियाल सैंण वूथ पर जाकर गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

गोपेश्वर: डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गोपेश्वर द्वारा कोठियाल सैंण वूथ पर जाकर गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गोपेश्वर द्वारा कोठियाल सैंण वूथ पर जाकर गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चमोली जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के ध्वजवाहक थे। उन्होंने भारत की अखंडता के लिए नारा दिया कि देश में दो विधान,दो निशान, और दो प्रधान नहीं होने चाहिए। आज़ उन्हीं की प्ररिकल्पना एवं विचारों की जीत हुई तो जम्मू-कश्मीर राज्य से धारा 370 हट गयी। कार्यकर्ताओं को डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलकर समाज में प्रखर राष्ट्रवाद के विचार को जन जन तक पहुंचाना होगा।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने औषधि पादपों का रोपण किया गया।इस अवसर पर गोष्ठी में प्रतिभाग करने वालों में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चमोली रघबीर सिंह बिष्ट जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत , राज्य मंत्री पुष्पा पासवान मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्तवाल भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी सांसद प्रतिनिधि कुलदीप सिंह वर्मा भाजपा वरिष्ठ नेता तारा दत्त थपलियाल एडवोकेट नीलम सिंह नेगी जिला मिडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत प्रियंका बिष्ट, मीना गोस्वामी, शान्ति राणा,नन्दी राणा,जुला देवी भागीरथी कुंजवाल,एच पी ममगाईं, आदि वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्य क्रम का संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button