उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, यहां भिकियासैंण मोटर मार्ग में शनिवार देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक देर रात भतरौंजखान- भिकियासैंण मोटर मार्ग पर एक डंबर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया गम्भीर अवस्था में घायल डंपर चालक गणेश रावत पुत्र प्रेम सिंह रावत, निवासी मकड़ाऊ, गगास, रानीखेत को खाई से बाहर निकालाकर108 एंबूलेंस से उसे सीएचसी भतरौंजखान ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button