उत्तराखंडपॉलिटिकलराजनीति

शपथ समारोह से पहले पूर्व सीएम तीरथ और त्रिवेंद्र से मिले नए सीएम धामी

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। खटीमा से भाजपा के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। धामी आज शपथ ग्रहण करेंगे। चुनावी साल में भाजपा ने युवा चेहरे पर दांव खेला है।

उत्तराखंड के 20 वर्षों के इतिहास में कुमाऊं के पुष्कर सिंह धामी रविवार को 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। भाजपा विधान मंडल दल के नेता चुने गए पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। वह 45 साल के हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भागीरथीपुरम स्थित आवास जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

साथ ही मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button