उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल

देहरादून: बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार की देर शाम लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की नियुक्ति की। साथ ही कई प्रदेशों में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि, नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बना कर भेजा गया है। वहीं, असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमीत सिंह को राज्यपाल बनाने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button